DSSSB Exam Calendar 2025: DSSSB द्वारा फार्मासिस्ट, टीजीटी, नर्स और अन्य पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। DSSSB द्वारा विभिन्न पदों की नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। DSSSB Exam Calendar 2025 को आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर भी चेक कर सकते है। जहां पर इसके विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी मिल पायेगी।
DSSSB Exam Calendar 2025 के अनुसार यह परीक्षाएं 23 जून से 9 जुलाई 2025 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। आगे इस लेख में हम आपको DSSSB Exam Calendar 2025 Download करने की प्रक्रिया बताएंगे जिससे आपको एग्जाम के लिए तैयारी करने में आसानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
DSSSB Exam Calendar 2025 Out
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा DSSSB Exam Calendar 2025 जारी कर दी गई है। अगर आपने जून 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन किया था तो अब आप ऑफिशल वेबसाइट पर परीक्षा की डेट शीट देख सकते हैं। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह परीक्षा 23 जून से 9 जुलाई 2025 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जानी है।
इसके लिए दिल्ली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित होंगे। जून में आयोजित होने वाली परीक्षाएँ जूनियर डिस्ट्रिक्ट स्टाफ, ऑफिसर/जूनियर इंस्ट्रक्टर (होम गार्ड)/इंस्ट्रक्टर सिविल डिफेंस, फील्ड क्लर्क, फार्मासिस्ट आदि पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित होंगी।

DSSSB Exam Calendar 2025 New Update
डीएसएसएसबी एक्जाम कैलेंडर जून-जुलाई 2025 के तहत विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑफिशल तिथियों का ऐलान किया जा चुका है। इस कैलेंडर के अनुसार परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया जाएगा जिसमें पहली शिफ्ट 9:00 बजे से 11:00 तक, दूसरी शिफ्ट 1:00 से 3:00 तक और तीसरी शिफ्ट 5:00 से 7:00 तक आयोजित होगी।
सभी परीक्षार्थी ऑफिशल वेबसाइट पर अपने एडवर्टाइजमेंट नंबर, पोस्ट कोड और पोस्ट नाम के अनुसार एग्जाम डेट और टाइम चेक कर सकते हैं। ध्यान दें कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपना एडमिट कार्ड और या आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा।
DSSSB Admit Card कब जारी होंगे?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों की परीक्षाओं के लिए आधिकारिक कैलेंडरजारी कर दिया है। अब परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के इंतजार में है तो बता दें कि परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए 5 से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपने एप्लीकेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
DSSSB Exam Calendar 2025 – विवरण
Date | Shift | Time | Post |
23.06.2025 | First | 09:00 – 11:00 | जूनियर प्रशिक्षक / जूनियर जिला स्टाफ ऑफिसर / प्रशिक्षक नागरिक सुरक्षा |
Second | 01:00 – 03:00 | फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) | |
Third | 03:00 – 05:00 | अया | |
24.06.2025 | First | 09:00 – 11:00 | टीका लगाने वाला |
Second | 01:00 – 03:00 | सहायक सामुदायिक आयोजक | |
Thid | 05:00 – 07:00 | टीजीटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) | |
25.06.2025 | First | 09:00 – 11:00 | फील्ड क्लर्क |
26.06.2025 | Third | 05:00 – 07:00 | टीजीटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) |
27.06.2025 | Third | 05:00 – 07:00 | टीजीटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) |
Third | 05:00 – 07:00 | ड्राफ्ट्समैन ग्रेड II | |
28.06.2025 | First | 09:00 – 11:00 | आहार विशेषज्ञ |
Second | 01:00 – 03:00 | श्रम अधिकारी | |
Third | 05:00 – 07:00 | शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पुरुष) | |
29.06.2025 | First | 09:00 – 11:00 | निजी सहायक (हिंदी) |
First | 09:00 – 11:00 | टीजीटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) | |
Second | 01:00 – 03:00 | टीजीटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) | |
Third | 05:00 – 07:00 | टीजीटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) | |
Third | 05:00 – 07:00 | सहायक रासायनिक परीक्षक | |
30.06.2025 | First | 09:00 – 11:00 | ज़ेरॉक्स ऑपरेटर |
Second | 01:00 – 03:00 | ज़ेरॉक्स ऑपरेटर | |
Third | 05:00 – 07:00 | ज़ेरॉक्स ऑपरेटर | |
Third | 05:00 – 07:00 | सहायक निदेशक (बागवानी) | |
01.07.2025 | First | 09:00 – 11:00 | नर्स ग्रेड ए |
First | 09:00 – 11:00 | वेल्डर | |
Second | 01:00 – 03:00 | नर्स ग्रेड ए | |
Third | 05:00 – 07:00 | नर्स ग्रेड ए | |
Third | 05:00 – 07:00 | दंत मैकेनिक | |
02.07.2025 | First | 09:00 – 11:00 | नर्स ग्रेड ए |
Second | 01:00 – 03:00 | नर्स ग्रेड ए | |
03.07.2025 | First | 09:00 – 11:00 | नर्स ग्रेड ए |
Second | 01:00 – 03:00 | नर्स ग्रेड ए | |
Third | 05:00 – 07:00 | नर्स ग्रेड ए | |
04.07.2025 | First | 09:00 – 11:00 | नर्स ग्रेड ए |
Second | 01:00 – 03:00 | नर्स ग्रेड ए | |
08.07.2025 | First | 09:00 – 11:00 | नर्स ग्रेड ए |
First | 09:00 – 11:00 | निरीक्षण अधिकारी | |
Second | 01:00 – 03:00 | स्टोर कीपर और स्टोर सुपरवाइजर | |
Third | 05:00 – 07:00 | नर्स ग्रेड ए | |
09.07.2025 | First | 09:00 – 11:00 | स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) / ड्राइवर / ड्राइवर (एलएमवी) |
Second | 01:00 – 03:00 | – | |
Third | 05:00 – 07:00 | फार्मासिस्ट / जूनियर फार्मासिस्ट |
DSSSB Exam Calendar 2025 Download कैसे करें?
- सबसे पहले आपको DSSSB के ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा।
- अब इसके होम पेज पर DSSSB Exam Calendar 2025 विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपको परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ दिखाई देगी, इसमें आपको सभी परीक्षाओं की जानकारी मिल पायेगी।
नोट – आप नीचे दी गयी क्विक लिंक से भी आप कैलेंडर डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़ें:
Important Quick Link
ऑफिसियल वेबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
परीक्षा कैलेंडर | यहां क्लिक करें |