PM Awas Yojana Registration: गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए सरकार देगी 1.30 लाख रूपये तक मदद, ऐसे करे आवेदन

PM Awas Yojana Registration: केंद्र सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें लाभार्थियों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। जो परिवार कच्चे घरों में या किराए के मकान में रह रहे हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि पक्का मकान बनवा सकें, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के नागरिक इसका लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते है तो आगे हम आपको पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। जिसमे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है और जो कच्चे घरों में या किराए के घरों में रह रहे हैं वह इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है।

इस योजना के तहत सरकार मैदानी क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए और पहाड़ी क्षेत्र में घर बनवाने हेतु 1 लाख 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। इसी के साथ लाभुकों को होम लोन दिया जाएगा जिसकी ब्याज दर बहुत कम होगी और इसमें ब्याज सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा।

PM Awas Yojana Registration

पीएम आवास योजना का उद्देश्य क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाना है ताकि सभी के पास अपना घर हो और कोई बेघर न रहे। इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। इससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह बेहतर जीवन जी पायंगे।

पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • ग्रामीण या शहरी दोनों क्षेत्र के उम्मीदवार इसका लाभ ले सकते हैं।
  • पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का परिवार सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 में शामिल होना चाहिए।
  • ऐसे परिवार जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है, वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • अब ऐसे आवेदक जिनके पास बाइक और फ्रिज जैसी सुविधाएं हैं, वह भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
  • आवेदक के परिवार की मासिक आय 15,000 रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि और 10 एकड़ से अधिक असंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।

PM Awas Yojana Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Awas Yojana Registration कैसे करें?

पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने हेतु आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए विकल्प “PMAY U या PMAY-G” पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद दिए गए निर्देशों को पढ़कर “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर अगले पेज में अपनी पात्रता की जांच करके मांगे गए जरूरी विवरणों को दर्ज करें।
  • इसके बाद आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करे।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसे ध्यान से भरें।
  • फिर मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार आपका पीएम आवास योजना 2.0 के तहत रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:

PM Awas Yojana Registration

Leave A Comment For Any Doubt And Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *