Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana: व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा अब 20 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana: भारत सरकार द्वारा लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने या लघु उद्यम लगाने के लिए लोन उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत नागरिकों को खुद का व्यवसाय शुरू करने और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पहले 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता था। लेकिन अब इसे बढ़ा कर अधिकतम 20 लाख रूपये कर दिया गया है।

इस योजना के तहत अब आप 50000 रूपये से लेकर 20 लाख रुपए तक का लोन आसान शर्तों में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी बैंक के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आगे हम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, ब्याज दर, पात्रता, लगने वाले दस्तावेज और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बतायंगे। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है?

भारत सरकार ने स्वरोजगार के क्षेत्र में विकास करने और छोटे व्यापारियो को व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन की सुविधा प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत पहले आवेदकों को 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता था। लेकिन अब लोन की सीमा को बढ़ा कर 20 लाख रूपये कर दिया गया है। ऐसे कारोबारी जो अपना खुद का नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या पहले से स्थापित व्यवसाय को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, वे पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के प्रकार

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत पहले तीन प्रकार के लोन मिलते थे। इसमें शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन शामिल थे। लेकिन अब भारत सरकार ने इस योजना में एक नई कैटेगरी ऐड की है जिसका नाम तरुण प्लस लोन है। इस नई कैटेगरी में लाभार्थियों को 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।

कैटेगरीलोन राशिभुगतान का समय
शिशु मुद्रा लोन₹50,000 तकअधिकतम 5 साल
किशोर मुद्रा लोन₹50,000 से ₹5,00,000 तकअधिकतम 5 साल
तरुण मुद्रा लोन₹5,00,000 से ₹10,00,000 तक  अधिकतम 7 साल
तरुण प्लस मुद्रा लोन₹10,00,000 से ₹20,00,000 तक  अधिकतम 7 साल

जानकारी के लिए बता दे कि तरुण प्लस लोन के तहत लाभार्थियों को लोन तब मिलेगा, जब वे तरुण मुद्रा लोन के तहत लिए गए लोन को समय पर चुका देंगे।

PM Mudra Loan Scheme Interest Rate

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत सरकार बहुत कम ब्याज पर व्यवसाय के लिए लोन दे रही है। लेकिन आप जिस बैंक से पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन करेंगे, उसकी टर्म्स एंड कंडीशन के हिसाब से ब्याज दर लागू होगी। इसकी ब्याज दर 7.30% से अधिकतम 12.80% हो सकती है, हालाकि आपकी योग्यता पर भी ब्याज दर निर्भर करती है। आपकी योग्यता की जांच कर इस योजना के तहत आपके लिए ब्याज दर निर्धारित की जाएगी।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana के लिए पात्रता

  • पीएम मुद्रा योजना का लाभ भारत के मूल एवं स्थाई निवासियों को मिलेगा।
  • नए व्यवसाय शुरू करने एवं अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए आप यह लोन ले सकते हैं।
  • महिला उद्यमियों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

PM Mudra Loan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ के लिए पानी /बिजली बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय सम्बंधित जरूरी दस्तावेज
  • पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

PM Mudra Loan Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको PM Mudra Loan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके मुख्य पृष्ठ पर दिए गए मुद्रा लोन के प्रकार (शिशु/तरुण/किशोर/तरुण प्लस) का चयन करें।
  • फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, इसमें मांगे गए जरूरी जानकारी को भरे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों को सबमिट करें।
  • फिर जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  • इसके बाद इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फिर आपके आवेदन की जांच की जाएगी और सब कुछ सही पाए जाने पर आपका लोन अप्रूव हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें:

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana

Leave A Comment For Any Doubt And Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *