Birth Certificate Kaise Banaye: बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है इसलिए बच्चे के जन्म के साथ ही उसका जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाना जरुरी है। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिन के अंदर बनवाना होता है लेकिन अगर आप इस समय सीमा के भीतर नहीं बनवाते है तो आगे आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होता है साथ ही अतिरिक्त दस्तावेजों की भी जरुरत होती है। इसलिए समय पर अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जरूर बनवा ले।
जिन लोगों ने अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है और वे बनवाना चाहते है तो उनके लिए आज इस आर्टिकल में Birth Certificate Kaise Banaye इसकी पूरी जानकारी देने वाले है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का आसान तरीका बतायंगे। जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकते है।
Birth Certificate क्या है?
बर्थ सर्टिफिकेट यानि जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जिससे आप अपनी जन्म से संबंधित जानकारियों को प्रमाणित कर सकते हैं। बहुत सी सरकारी और गैर सरकारी कामों में हमे इसकी जरूरत पड़ती है। इस सर्टिफिकेट का उपयोग आप अपनी पहचान और आयु प्रमाणित करने के लिए कर सकते हैं। स्कूल में दाखिला लेने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत होती है।
ऐसे में बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट अगर समय पर बन जाए तो आगे चलकर बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। सरकारी नियम के अनुसार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जन्म से 21 दिन के भीतर बनवाया जाना चाहिए। अगर आपने इस समय सीमा को पार कर दिया है तो घबराएं नहीं, इस लेख में बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन शुल्क
सरकारी नियम के अनुसार किसी भी नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आप जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवा सकते हैं। लेकिन अगर इसमें देरी होती है तो कुछ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करके बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। 21 दिनों के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता लेकिन 21 दिनों के बाद आप 25-30 रुपए शुल्क का भुगतान करके जन्म प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे। हम आपको बता दें की अब 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी Birth Certificate बन सकता है।
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बच्चे के अस्पताल से संबंधित विभिन्न दस्तावेज
- हॉस्पिटल द्वारा दिया गया रसीद
- एड्रेस प्रूफ
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- मोबाइल नंबर
Birth Certificate Kaise Banaye
- सबसे पहले आपको बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए User Login के सेक्शन में जाना है।
- अब यहाँ दिए गए General Public Sign up के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें मांगे गए सभी विवरण दर्ज करके Sign Up करना होगा।
- इसके पश्चात Place of Occurrence of Birth के सेक्शन में जाएँ और अपने राज्य और डिस्ट्रिक्ट का चयन करे।
- अब कैप्चा कोड को दर्ज करके “रजिस्टर” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- अब लॉगिन डिटेल्स से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद दिए गए Apply For Birth Certificate के विकल्प पर क्लिक करे।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमे पूछी गई जानकारियां भरनी होगी।
- इसके बाद मांगे गए जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अब आप शुल्क भुगतान करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करे।
- इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
इसे भी पढ़ें: