MGNREGA Pashu Shed Yojana 2025: पशु शेड निर्माण के लिए सरकार देगी 1,60,000 रूपये तक की आर्थिक सहायता

MGNREGA Pashu Shed Yojana 2025: सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नरेगा पशु शेड योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत किसानों एवं पशुपालकों को पशु शेड बनवाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिनके पास पशु के बेहतर रख-रखाव के लिए साधन की कमी है वे इसका लाभ ले सकते हैं।

इस योजना के तहत आप 75,000 से 1,60,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। अब अगर इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। क्यूंकि इस लेख में हम आपको मनरेगा पशु शेड योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

मनरेगा पशु शेड योजना क्या है?

भारत सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए नरेगा पशु शेड योजना चलाई जा रही है। यह योजना वर्तमान में बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य में संचालित है। जहां के किसानों और पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल और पशु शेड के निर्माण हेतु 75,000 से 1,60,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पशुओं की संख्या के आधार पर लाभार्थी इस योजना के तहत पशु शेड निर्माण के लिए आर्थिक लाभ ले सकते हैं। बीपीएल कार्ड धारक नागरिक और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के नागरिकों को इस योजना के तहत प्राथमिकता मिलेगी। अगर आप इस योजना के लिए पात्र है और आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को आगे ध्यान से पढ़ें।

NREGA Pashu Shed Yojana 2025 में कितना लाभ मिलेगा?

  • 3 पशुओं के लिए 75 हजार से 80 हजार रुपए तक का लाभ दिया जाएगा।
  • 4 पशुओं के लिए 1 लाख 16 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • 6 पशुओं के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी।

MGNREGA Pashu Shed Yojana का लाभ किन पशुओं पर मिलेगा?

मनरेगा पशु शेड योजना के अंतर्गत गाय, भैंस, बकरी एवं मुर्गी आदि पालन के लिए लाभ ले सकते हैं। फिलहाल पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में योजना संचालित है। इसलिए इस योजना का लाभ इन राज्यों के स्थाई निवासियों को ही दिया जाएगा।

नरेगा पशु शेड योजना 2025 के लिए पात्रता

  • मनरेगा पशु शेड योजना का लाभ बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं पंजाब राज्य के पशुपालक एवं किसान ले सकते हैं।
  • शहरी या ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए आवेदक के पास मनरेगा जॉब कार्ड होना चाहिए।
  • पशुपालक के पास न्यूनतम तीन या उससे अधिक पशु होने चाहिए।
  • बेरोजगार युवा जो पशुपालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

मनरेगा पशु शेड योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • जमीन संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर आदि।

नरेगा पशु शेड योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • मनरेगा पशु शेड योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले नजदीकी बैंक में जाना होगा या आप ग्राम पंचायत कार्यालय से भी आवेदन कर सकते हैं।
  • फिर संबंधित अधिकारी से मनरेगा पशु शेड योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • इसके बाद आवेदन फार्म लेकर उसमें पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • अब मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • फिर संबंधित अधिकारी के पास आवेदन फार्म और दस्तावेजों को जमा करना होगा।
  • अब अधिकारी द्वारा आवेदन की जाँच की जाएगी और जांच के बाद यदि आप योजना का लाभ लेने के योग्य पाए जाएंगे तो आपको पशु शेड निर्माण के लिए सहायता राशि मिल जाएगी।

नरेगा पशु शेड योजना में ध्यान रखने योग्य बातें

  • शेड निर्माण के लिए भूमि समतल और ऊंचे स्थान पर होनी चाहिए ताकि बारिश के कारण पशुओं के रखरखाव में परेशानी ना हो।
  • शेड में चारे, बिजली और पानी की अच्छी व्यवस्था करनी होगी।
  • शुद्ध वातावरण का ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें:

MGNREGA Pashu Shed Yojana

Leave A Comment For Any Doubt And Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *