Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 50,000 रुपए का लाभ अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। एक परिवार से 2 बालिकाओं के लिए इसका लाभ लिया जा सकता है।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया जारी है अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें इसमें आपको योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। आगे इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है, इस योजना के लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
बिहार सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया गया है जिसमें बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता राशि छात्रवृति के रूप में बेटियों को दिए जाते हैं। इसमें बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के स्तर पर अलग-अलग किस्तों में छात्रवृति मिलती है जिसका उपयोग बालिकाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कितना लाभ मिलता है?
बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए निम्न प्रकार से आर्थिक सहायता देती है –
चरण | आर्थिक सहायता राशि |
बेटी के जन्म पर | ₹2,000 |
1 वर्ष पूर्ण होने पर और टीकाकरण पूरा होने पर | ₹1,000 |
2 वर्ष पूर्ण होने पर और टीकाकरण पूरा होने पर | ₹2,000 |
कक्षा 1 से 2 में अध्ययन के लिए | ₹600 |
कक्षा 3 से 5 में अध्ययन के लिए | ₹700 |
कक्षा 6 से 8 में अध्ययन के लिए | ₹800 |
कक्षा 9 से 12 में अध्ययन के लिए | ₹1,500 |
कक्षा 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण करने पर | ₹10,000 |
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण करने पर | ₹25,000 |
स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा करने पर | ₹50,000 (स्कॉलरशिप राशि) |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए पात्रता
- बिहार राज्य की स्थाई निवासी बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की अधिकतम दो बालिकाओ को इसका लाभ मिलेगा।
- इसके लिए बालिका राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (स्कूल/कॉलेज) में अध्यनरत होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन करके इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा –
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज में दिए गए “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़कर “Here To Apply” विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आप एक नए पेज में आ जाएंगे, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और प्राप्तांक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको यहाँ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इतना करने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: