PM Kisan Beneficiary List 2025: पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम

PM Kisan Beneficiary List 2025: भारत सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.5 करोड़ से अधिक किसानों लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती हैं जिससे किसानों को अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। किसानों के बैंक खाते में यह राशि सालाना तीन किस्तों में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 18 किस्तों का लाभ सभी किसानों को मिल चुका है और अब वे इस योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून महीने में जारी की जाएगी। लेकिन यह किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम पीएम किसान लाभार्थी सूची में शामिल होगा। सभी किसान इस लाभार्थी सूची में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है। आगे इस लेख में हम आपको पीएम किसान लाभार्थी सूची चेक करने का पूरा प्रोसेस बतायंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा गरीब और जरूरतमंद किसानों को आर्थिक सहायता पहुँचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपए की वित्तीय सहायता भेजती है। यह राशि 2000 रुपए की तीन सामान किस्तों में भेजी जाती है और प्रत्येक किस्त का भुगतान 4 महीने के अंतराल में होता है।

अब तक सरकार ने इस योजना की 19 किस्तें 9.5 करोड़ किसानों के खाते में भेज दी है। अब सभी पात्र किसानों को पीएम किसान की 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि लाभार्थी किसान का नाम पीएम किसान बेनिफिशरी लिस्ट में शामिल हो।

PM Kisan Beneficiary List

PM Kisan Beneficiary List 2025

भारत सरकार ने पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची जारी कर दी है जिसे सभी किसान ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है की उनका नाम इस लिस्ट में है या नहीं। जिन किसनों का नाम इस लाभार्थी सूची में शामिल होगा केवल उन्हीं किसानों को इस योजना की अगली किस्त का लाभ मिलेगा। अगर आपको यह लिस्ट चेक करने में कसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आगे इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे की आप यह लाभार्थी सूची घर बैठे ऑनलाइन कैसे देख सकते है।

पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची के लिए पात्रता

  • पीएम किसान योजना का लाभ देश के छोटे एवं सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
  • ऐसे किसान जिनके पास अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि है, वे ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवानी जरुरी है।
  • भूलेखो का सत्यापन होने पर ही किसानों का नाम लाभार्थी लिस्ट में दर्ज होगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों की मासिक आय ₹10000 या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान के नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड होनी जरूरी है।

PM Kisan Yojana Beneficiary List 2025 कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर जाने के बाद “Farmer Corner” सेक्शन में जाएँ।
  • इसके बाद यहाँ दिए गए विकल्प “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक पेज खुलेगा, यहां पूछे गए जानकारी जैसे राज्य, जिले, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव आदि का चयन करें।
  • फिर दिए गए विकल्प “गेट रिपोर्ट” पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची देखने को मिल जाएगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:

PM Kisan Beneficiary List
Leave A Comment For Any Doubt And Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *