Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा किसानों और मवेशी पालन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक नागरिकों के लिए बिहार समग्र गव्य विकास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 2 से 20 गाय-भैंस के लिए डेयरी फॉर्म स्थापित करने हेतु सरकार 8 लाख रुपए तक का अनुदान देगी। ऐसे किसान और पशुपालक जो डेयरी फॉर्म स्थापित करना चाहते हैं वे इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करके इसका लाभ ले सकते है।
इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से 25 जुलाई तक चलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 25 जुलाई से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा। आगे इस लेख में हम आपको बिहार समग्र गव्य विकास योजना क्या है, इस योजना के लाभ क्या है, इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025
बिहार सरकार द्वारा राज्य में बिहार समग्र गव्य विकास योजना शुरू की गई है। जिसके तहत किसान, पशुपालक और बेरोजगार युवा 2 से 20 गाय-भैंस के लिए डेयरी फार्म स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा उन्हें 8 लाख रूपये तक का अनुदान दिया जाएगा जिससे वे आसानी से डेयरी फार्म का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नागरिक उठा सकते हैं। सामान्य वर्ग के लोगों को 40% से 50% तक और अन्य आरक्षित वर्गों को 40% से 75% तक की सब्सिडी के साथ लोन की सुविधा भी दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से 25 जुलाई 2025 तक चलेगी।

बिहार समग्र गव्य विकास योजना के लिए आवेदन की तिथि
अगर आप बिहार समग्र गव्य विकास योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो हम आपको बता दें की 25 जून 2025 से इसके लिए आवेदन विंडो खोले जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस समयसीमा के भीतर आपको आवेदन भरकर जमा करना होगा और आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसकी प्रक्रिया हम आपको आगे बतायंगे।
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana में कितनी सब्सिडी मिलेगी?
क्षमता (गायों की संख्या) | प्रति यूनिट लागत | अनुदान (सामान्य वर्ग) | सब्सिडी प्रतिशत | अनुदान (ST/SC/EBC) | सब्सिडी प्रतिशत |
2 गाय | ₹1,74,000 | ₹87,000 | 50% | ₹1,30,500 | 75% |
4 गाय | ₹3,90,400 | ₹1,95,200 | 50% | ₹2,92,800 | 75% |
15 – 20 गाय | ₹22,22,00 | ₹8,88,800 | 40% | ₹8,88,800 | 40% |
Bihar Dairy Farm Yojana 2025 के लिए पात्रता
- इसके लिए आवेदक बिहार राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- किसान, पशुपालक और बेरोजगार युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए आवेदक के पास सभी जरुरी सुविधाएं होनी चाहिए।
- आवेदक को मवेशी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- इसके लिए आवेदक के पास दुधारू मवेशी (गाय/भैंस) कम से कम 2 होने चाहिए।
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब यहाँ दिए गए Samagra Gavya Vikas Yojana के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब एक फॉर्म खुलेगा, इसमें अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, जिला, गांव, और पंचायत आदि जानकारी दर्ज करे।
- अब मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, इसे दर्ज करके वेरीफाई कर ले।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, फिर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करे।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर लेना है।
- फिर मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है और फॉर्म सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगी इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख ले।
इसे भी पढ़ें: