Bihar Dairy Farm Yojana 2025: डेयरी फार्म खोलने के लिए सरकार देगी अनुदान राशि, ऐसे करे आवेदन

Bihar Dairy Farm Yojana 2025: बिहार राज्य के पशुपालकों, किसानों और जो डेयरी फार्म स्थापित करना चाहते है उनके लिए बिहार डेयरी फार्म योजना की शुरुआत की गई है जिसे बिहार समग्र गव्य विकास योजना भी कहा जाता है। इसमें राज्य सरकार डेयरी फॉर्म स्थापित करने के लिए लाखों रूपये का अनुदान दे रही है। इस योजना के अंतर्गत आप 2 से 20 गाय भैंसों के साथ डेयरी फार्म खोल सकते है और इसके लिए सरकार आपको 8 लाख रुपए तक का अनुदान देगी।

अगर आप बिहार राज्य के निवासी है और इस योजना का लाभ लेकर डेयरी फार्म खोलना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण वाला है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार डेयरी फार्म योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Dairy Farm Yojana 2025

बिहार सरकार ने पशुपालन क्षेत्र में विकास करने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार समग्र गव्य विकास योजना यानि बिहार डेयरी फार्म योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को डेयरी फार्म खोलने के लिए अनुदान दी जाएगी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को अधिकतम 8 लाख रूपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार 2 से 20 गाय-भैंस के साथ डेयरी फार्म खोलने के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इससे राज्य में पशुपालन क्षेत्र का विकास होगा, अधिक दुग्ध उत्पादन होगा और लगभग 60000 उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त होगा। अब आप डेयरी फार्म खोलने के इच्छुक है तो इस योजना में आवेदन कर सकते है।

Bihar Dairy Farm Yojana

बिहार समग्र गव्य विकास योजना आवेदन की तिथि

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की Bihar Dairy Farm Yojana के लिए 25 जून 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा आवेदन की प्रक्रिया इस लेख में आगे आपको बताई जाएगी।

Bihar Dairy Farm Yojana 2025 Subsidy

क्षमता (गायों की संख्या)प्रति यूनिट लागत (रुपए में)अनुदान (सामान्य वर्ग)अनुदान (ST/SC/EBC)
2 गाय₹1,74,000₹87,000 (50%)₹1,30,500 (75%)
4 गाय₹3,90,400₹1,95,200 (50%)₹2,92,800 (75%)
15 – 20 गए₹22,22,00₹8,88,800 (40%)₹8,88,800 (40%)

Bihar Dairy Farm Yojana 2025 के लिए पात्रता

  • बिहार डेयरी फार्म योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के स्थाई निवासी को मिलेगा।
  • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • डेयरी फार्म खोलने के लिए उम्मीदवार के पास उपयुक्त स्थान, प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार 2 से 20 गाय भैंसों के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

बिहार डेयरी फार्म योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर

Bihar Dairy Farm Yojana Online Apply कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको New Registration का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होगी। 
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद सबमिट करते ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, इसी डिटेल्स के जरिये आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपके सामने योजना का आवेदन फार्म खुलकर आएगा, इसमें मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करके आवेदन की रसीद डाउनलोड करनी होगी।

इसे भी पढ़ें:

Bihar Dairy Farm Yojana
Leave A Comment For Any Doubt And Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *