E Shram Card Payment Status: ई-श्रम कार्ड का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस

E Shram Card Payment Status: सरकार ई-श्रम कार्ड योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को हर महीने ₹1000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। साथ ही जिन श्रमिकों की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है उन्हें ₹3000 मासिक पेंशन दी जाती है ताकि बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।

जिसका ई-श्रम कार्ड बना हुआ है और जो इस योजना का लाभ ले रहे है उनके खाते में ₹1000 की राशि और मासिक पेंशन जारी की गई है। यह पैसे बैंक खाते में आए हैं या नहीं, यह चेक करने के लिए आप ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको E shram Card Payment Status कैसे चेक करे, इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

ई-श्रम कार्ड योजना क्या है?

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के गरीब श्रमिकों को आर्थिक सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की है। जिसमें ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने ₹1000 गुजारा भत्ता और 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 का मासिक पेंशन दिया जाता है। इसके अलावा ₹2,00,000 का बीमा कवरेज भी लाभार्थियों को दिया जाता है। इसका लाभ लेने के लिए श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदन करना होता है।

ई-श्रम कार्ड बन जाने पर अपनी योग्यता के अनुसार श्रमिक गुजारा भत्ता या मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है जिसका स्टेटस आप ऑनलाइन चेक कर सकते है। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस योजना का लाभ देश के लाखों श्रमिकों को मिल रहा है।

E Shram Card Payment Status

ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक करने के लाभ

  • इससे श्रमिकों को यह पता चल जायेगा की उनके खाते में इसकी किस्त आई है या नहीं।
  • आधिकारिक वेबसाइट या SMS के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के तहत पेमेंट स्टेटस चेक करने की सुविधा दी गई है।
  • पेमेंट स्टेटस चेक करके श्रमिक जान सकते हैं कि हर महीने सहायता राशि बैंक खाते में समय पर आ रही है या नहीं।
  • इससे लाभुक और सरकार के बीच पारदर्शिता बनी रहती है और धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।

E Shram Card Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि ई-श्रम कार्ड का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज मे दिए गए “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए “Know Your Payment Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब पूछे गए सभी विवरण को दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • इतना करते ही ई-श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा जिसमें सभी किस्तों का विवरण आप देख पाएंगे।

E Shram Card Payment Status Check By SMS

अगर किस्त जारी होने के बाद आपको SMS के द्वारा जानकारी नहीं मिलती है तो आप इस तरीके से SMS के माध्यम से भी पेमेंट स्टेटस निकाल सकते हैं –

  • सबसे पहले आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 14434 डायल करे।
  • अब इसके बाद रिंग जाएगी और कॉल कट जाएगा।
  • इसके तुरंत बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा जिसमे आपको ई-श्रम कार्ड बैलेंस स्टेटस देखने को मिल जायेगा।

इसे भी पढ़ें:

E Shram Card Payment Status
Leave A Comment For Any Doubt And Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *