E Shram Card Pension Yojana 2025: केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के श्रमिकों को हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत सरकार पेंशन के साथ-साथ बीमा जैसी सुविधाएं भी देती है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्यूंकि आगे इस लेख में हम आपको ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना क्या है, इस योजना से आपको क्या लाभ मिलेंगे, इसमें आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है, आवश्यक दस्तावेज क्या है और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना क्या है?
भारत सरकार द्वारा वृद्ध श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को 60 साल की उम्र के बाद ₹3000 की मासिक पेंशन दी जाती है ताकि वे वृद्धावस्था में अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सके और आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन करे। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लाभ क्या हैं?
- इस योजना के तहत श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन दिया जाता है।
- इस राशि से वृद्धावस्था में मजदूरों को आर्थिक रूप से मदद मिलती है।
- अब वृद्धावस्था में श्रमिकों को अपनी निजी जरूरतो के लिए किसी और पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है।
- इस योजना के तहत ₹2,00,000 तक का बीमा कवरेज भी दिया जाता है।
- आंशिक विकलांगता की स्थिति में ₹1,00,000 का बीमा लाभ मिलता है।
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है
- इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक श्रमिक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, लेकिन 16 से 59 वर्ष की उम्र तक ही श्रमिक इस कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद मिलनी शुरू हो जाएगी।
- इसके लिए श्रमिक EPFO, ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- श्रमिक के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- श्रमिक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
E Shram Card Pension Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासबुक साइज फोटो
E Shram Card Pension Yojana के लिए आवेदन कैसे करे
अगर आप ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएँ।
- अब इसके होम पेज पर दिए गए maandhan.in के लिंक पर क्लिक करे।
- अब एक नए वेबसाइट के होम पेज पर चले जायँगे।
- यहाँ आपको “Self Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा, इसमें आपको मांगे गए सभी जानकारी दर्ज करना है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कर देना है।
- अब अंत में दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अब अगले पेज पर आपको प्रीमियम राशि दिखाई देगी, आपको इस राशि का ऑनलाइन भुगतान करना है।
- इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ ले सकते है।
इसे भी पढ़ें: