Ladli Behna Yojana 25th Installment: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत अब तक 24 किस्तें जारी की जा चुकी है जो लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में भेज दी गई है। इसके बाद अब सभी महिलाएं 25वीं किस्त के जारी होने का इंतजार कर रही है। यह किस्त भी जल्दी ही आने वाली है और इसी के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले है।
अगर आप मध्य प्रदेश राज्य की महिला है और लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है तो इस लेख में हम आपको Ladli Behna Yojana 25th Installment की राशि कब आएगी और इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते है इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख में अंत तक बन रहें।
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकती है। इसका लाभ राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है जो इस योजना में पंजीकृत है। अब तक सरकार ने इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 24 किस्तें दे दी है और अब 25वीं किस्त भी जून महीने में जारी कर दी जाएगी।

Ladli Behna Yojana 25th Installment Date
लाडली बहना योजना की 24 किस्तें सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद अब लाभार्थी महिलाओं को 25वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसलिए हम महिलाओं को बताना चाहेंगे की लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जून महीने में 10 से 15 तारीख के बीच आ सकती है। सरकार द्वारा अभी यह किस्त जारी करने को लेकर कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मई माह की राशि 15 मई 2025 तक महिलाओं के खाते में भेजी गई थी। इसी को देखते हुए यह अनुमान लगा सकते है की 15 जून 2025 तक सरकार सभी महिलाओं के खाते में पैसे भेज देगी।
लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त का लाभ लेने के लिए जरुरी कार्य
लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के लेने के लिए कुछ जरूरी कार्य पुरे करने होंगे। जैसे कि जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा। जिन महिलाओं का आधार कार्ड अपडेट नहीं है उनके खाते में सहायता राशि जमा नहीं हो पाएगी। इसके अलावा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी का चालू होना जरूरी है, DBT चालू न होने की स्थिति में योजना की सहायता राशि बैंक खाते में नहीं आ सकेगी।
Ladli Behna Yojana 25th Installment के लिए पात्रता
- लाडली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- आवेदिका महिला की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। महिला का एकल बैंक खाता होना जरूरी है और आधार कार्ड अपडेट होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- परिवार की आय ढाई लाख रुपए सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन होने पर लाभ नहीं मिलेगा।
Ladli Behna Yojana 25th Installment Status Check
- सबसे पहले आप लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब इसके होम पेज पर दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करे।
- फिर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- इतना करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके “सर्च” के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी किस्तों का भुगतान विवरण आपके सामने खुलकर आ जायेगा।
इसे भी पढ़ें: